उद्घाटन राजूरेड्डी ने किया
घुग्घुस : 01 अप्रैल से 02 अप्रैल तक बहादे ग्राउंड, अमराई में साईं स्पोर्टिंग क्लब द्वारा
भव्य ग्रामीण पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया. शनिवार 01 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राजूरेड्डी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता ब्रिजभूषण पाझारे, नागेश पथाडे, सैय्यद अनवर, सफेदजंदा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश पाईकराव, विनय बोढे, संजय उपाध्ये, भाजपा नेता तुलसीदास ढवस, अलीम शेख, श्री प्रतिष्ठान के गोलू मौजूद रहे.
प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 15,555 रुपये सिमा ठाकुर ने तथा द्वितीय पुरस्कार 11,111 रुपये डॉ. राहुल गायकवाड़ (पुणे) जबकि तृतीय पुरस्कार किरण विवेक बोढे की ओर से दिया गया. एवं श्री प्रतिष्ठान हेमंत उरकुडे की ओर से खिलाड़ियों को ड्रेस किट का वितरण किया गया.




