1 करोड़ 50 लाख स्वीकृत
चंद्रपुर : श्री.पंचमुखी हनुमान मंदिर का कायापलट होने जा रहा है. खास बात यह है कि राज्य सरकार ने इस मंदिर के विकास के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपये मंजूर किये हैं.
पांढरकवडा (ता.चंद्रपूर) की श्री.पंचमुखी हनुमान मंदिर ‘क’ श्रेणी का तीर्थ स्थल है और इस तीर्थ स्थल की बुनियादी सुविधाओं के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुकपये का बजट तैयार किया गया था. इस संबंध में जिला प्रशासन ने सरकार को प्रस्ताव सौंपा था. हालाँकि, मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जिला स्तर पर ‘क’ श्रेणी के तीर्थ स्थलों के विकास कार्य के लिए 30 लाख रुपये तक का बजटीय आवंटन करने का अधिकार है. अब इस सीमा को बढ़ा दिया गया है और उक्त फंड की सीमा 60 लाख रुपये हो गई है. लेकिन पांढरकवड़ा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का विकास सिर्फ 60 लाख रुपए से नहीं हो सकता, इसके लिए और फंड की जरूरत है और विशेष बात यह है कि सरकार ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की मंजूरी दे दी है.




