प्रणयकुमार बंडी
चंद्रपुर : घुग्घुस से सटे तीर्थ स्थल, धानोरा पिपरी के रेत घाट पर पिछले कई महीनों से रेत तस्कर सक्रिय हैं और रेत तस्करी के जरिए सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं. रेत तस्करी की खबरें लगातार मीडिया में उठ रही हैं. देखने में आ रहा है कि प्रशासन राजस्व विभाग और तहसीलदार की ओर से घाटों पर जाने वाली मुख्य सड़क पर गड्ढे खोदकर दिखावा कर रहा है.
पिछले कई महीनों से रेत तस्करों ने वर्धा नदी घाटों पर रात के समय ट्रैक्टर ट्रॉलियों से रेत की तस्करी शुरू कर दी है. चर्चा है कि तस्करों और राजनीतिक रसूख के कारण अवैध खनन शुरू हुआ. जिसके कारण रेत तस्कर बेलगाम हो गये हैं. सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. उक्त तस्करों का मनोबल भी काफी बढ़ गया है. लेकिन प्रशासन इस संबंध में कब सख्त कार्रवाई करेगा और आम जनता को कब तक सस्ती रेत उपलब्ध करायी जायेगी? ऐसी चर्चा शुरू हो रही है.
भाग – 1.




