चंद्रपुर : स्टेशन मुख्यालय, कामठी ने रविवार, 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 9.30 बजे सुरेश भट्ट ऑडिटोरियम, रेशिमबाग ग्राउंड, नागपुर में सैनिक रैली का आयोजन किया है. इस रैली में भूतपूर्व सैनिकों, भूतपूर्व सैनिक विधवाओं के लिए रिकार्ड ऑफिस द्वारा शिकायत केन्द्र, ई.सी.एच.एस. स्टॉल, मेडिकल स्टॉल, सीएसडी एवं अन्य स्टॉल लगाएं जा रहे है. हालांकि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन दीपक लिम्सी ने अपील की है कि जिले के सभी पूर्व सैनिक, विधवाएं और आश्रित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुविधाओं का लाभ उठायें.




