मूल: महाराष्ट्र राज्य कर्मचारी समन्वय समिति और महाराष्ट्र राज्य कर्मचारियों के केंद्रीय संघ ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया गया. कार्यक्रम में कृषि विभाग, उपजिला अस्पताल, तहसील स्वास्थ्य विभाग, भूमि अभिलेख, राजस्व विभाग, एसडीओ कार्यालय, वन विभाग, ग्राम सेवक, नगर पालिका, शिक्षा विभाग, पंचायत समिति, जिला परिषद निर्माण विभाग के कुल 691 में से 582 कर्मचारियों ने भाग लिया.




