दिल्ली : NEET PG 2023 के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आ गया है. वे छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल साइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि नीट-पीजी 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्रों को बधाई. उन्होंने आगे कहा कि NBEMS ने NEET-PG परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करके और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया है. मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं.
https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1635618585895739392?s=20




