घुग्घुस : वेकोली वणी क्षेत्र के घुग्घुस उपक्षेत्र के अंतर्गत एलएनटी सीएचपी पर एक दुर्घटना घटी. इस हादसे में तीन से चार मजदूर घायल हो गये.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसर, वेकोली वणी क्षेत्र के घुग्घुस उपक्षेत्रीय कार्यालय से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित एलएनटी सीएचपी में आज सुबह करीब 11-11.30 बजे काम के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. जिसकी आवाज पूरे इलाके में सुनाई दी. जिसमें 3 से चार लोग जुलस गए हैं. खबर लिखें जाने तक आधिकारिक जानकारी प्राप्त होने की थी.




