Monday, December 8, 2025

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

भूमिगत मकान पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए

घुग्घुस : दिनांक 26/08/2022 को अमराई वार्ड क्रमांक 01 में गजानन मडावी का घर लगभग 70 फीट गड्डे में चला गया था. अधिकारियों के अनुसार वह क्षेत्र वेकोली, वणी क्षेत्र, घुग्घुस की है. कोल माइंस से पूर्व इस क्षेत्र में अंडरग्राउंड माइंस चला था. इस भूमिगत खदान में ठीक से रेत नहीं बरा गया था. इस कारण यह गड्ढा हुआ. इस गड्ढे के कारण मडावी के घर का सारा सामान जमीन के अंदर चला गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचा. सौभाग्य से कोई जानहानि नहीं हुई, उस समय जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, विधायक किशोर जोर्गेवार और वेकोलि प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने घटना का निरीक्षण किया और सभी ने बड़ा आश्वासन दिया कि इस नुकसान के लिए मुआवजा दिया जाएगा.

उसके बाद सरकारी अधिकारियों द्वारा तहसील कार्यालय चंद्रपुर और नगर परिषद घुग्घुस के माध्यम से पंचनामा किया गया, 01 वर्ष बीत गया लेकिन मड़ावी परिवारों को किसी भी प्रकार का मुआवजा और वित्तीय सहायता नहीं मिली? लेकिन मड़ावी परिवार को वेकोली के क्वार्टर में स्थानांतरित कर दिया गया. इसके बाद परिवार सरकार प्रशासन से उम्मीद की किरण का इंतजार कर रहा है. इन सभी बड़े नेताओं को जवाब देना चाहिए कि ऐसा कब तक चलेगा, फिलहाल परिवार को आजीविका के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आम आदमी पार्टी जनता के साथ इस तरह का छल और धोखा बर्दाश्त नहीं करेगी. इसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार और प्रशासन से विनम्र निवेदन कर रही है कि मड़ावी परिवार को उनकी संपत्ति का अधिकार यानी मुआवजा जल्द से जल्द मिले, अन्यथा आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि जन आंदोलन शुरू किया जाएगा.

इस अवसर पर चंद्रपुर जिला अध्यक्ष मयूर रायकवार, चंद्रपुर जिला संगठन मंत्री भिवराज सोनी, नेता सुनील मुसले, चंद्रपुर शहर सचिव राजू कुडे, घुग्घुस शहर अध्यक्ष अमित बोरकर, उपाध्यक्ष विकास खाड़े, युवा अध्यक्ष सचिन सिरसगर, सचिव संदीप पथाडे, सह सचिव, संयुक्त संघ मंत्री आशीष पाझारे, रवी शांतलावार, प्रशांत सेनानी, प्रफुल्ल पज़ारे, निखिल कामतवार, अनुप नाले, करण बिरहाडे, संतोष सलामे, प्रशांत पाझारे, कुलदीप पाटिल, महिला शहर अध्यक्ष उमा तोकलवार, महिला उपाध्यक्ष सोनम शेख, महिला सचिव विपश्यना धनविजय , महिला कोषाध्यक्ष अंजलि नगराले, महिला संगठन मंत्री पुनम वर्मा, रीना पेरपुल्ला, शामला तराला, धम्मदीना नायडू, नईमा शेख, कविता विष्णु भक्त, शोभा आदि उपस्थित थे.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News