घुग्घुस : गणपति, दुर्गाउत्सव, तान्हापोला आयोजन समिति एवं भाजपा द्वारा 15 सितंबर शुक्रवार को गांधी चौक में नंदी बैल सजावट प्रतियोगिता का समापन हुआ.
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देवराव भोंगले, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बोढे, ठाणेदार आसिफराजा शेख, कामगार नेते लक्ष्मण सादलावार, चिन्नाजी नलभोगा, संजय तिवारी, निरीक्षण तांड्रा, नितु चौधरी, संतोष नुने, सिनू इसारप, साजन गोहणे, विनोद चौधरी, पूजा दुर्गम, सुचिता लुटे, लक्ष्मी नलभोगा, वैशाली ढवस, संजय भोंगळे, सहा. पो. नि. प्रशांत साखरे, उपपोलीस निरीक्षक गौरीशंकर आमटे, अमीना बेगम, रज्जाक शेख, प्रेमलाल पारधी, मधुकर मालेकर उपस्थित थे.
बड़ी संख्या में बाल गोपाल प्रतियोगियों ने भाग लिया. उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा विजेता प्रतियोगियों को प्रथम पुरस्कार 2001/- रूपये, द्वितीय पुरस्कार 1501/- रूपये, तृतीय पुरस्कार 1001/- रूपये एवं शील्ड प्रदान किये गये.
कार्यक्रम की सफलता के लिए गणेश कुटेमाटे, पीयूष भोंगले, गौरव ठाकरे, गजानन जोगी, शुभम जेउरकर, राहुल ठाकरे, परिमल नंदे, मंगेश राजुरकर, असगर खान, उमेश दड़मल, प्रणय बोकड़े ने प्रयास किये.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.




