कोलकाता : शारीरिक और सामाजिक बाधाओं से परे साहित्य की शक्ति को लेकर नया मिसाल पेश करते हुए ‘एक दिनेर ओन्यो बोई मेला’ के दूसरे संस्करण का कोलकाता प्रेस क्लब में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह अपनी तरह का एक अनोखा पुस्तक मेला है, जो दृष्टिबाधित और विशेष रूप से सक्षम (दिव्यांग) लेखकों, रचनाकारों और कवियों को समर्पित है। इसका आयोजन एनआईपी एनजीओ (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल्स) जो दृष्टिबाधितों और अन्य दिव्यांगों के लिए एक शिक्षा एवं सांस्कृतिक केंद्र है, द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3291 के सहयोग से किया गया।
इस पुस्तक मेले का उद्घाटन रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3291 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तापस भट्टाचार्य, एनआईपी एनजीओ के सचिव देबज्योति रॉय और कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों ने संयुक्त रूप से किया।
इस मेले की एक मुख्य विशेषता ब्रेल पुस्तकों का संग्रह था, जो साहित्य को सभी के लिए सुलभ बनाने की इस पहल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस आयोजन में न केवल पुस्तकों और लेखकों का एक साथ आने का मंच प्रदान किया, बल्कि दृढ़ संकल्प, रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति की भावना को भी सराहा गया।
‘एक दिनेर ओन्यो बोई मेला’ पश्चिम बंगाल में एक अग्रणी पहल है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगता के बारे में पारंपरिक धारणाओं में विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों की अपार साहित्यिक क्षमता को पहचान दिलाना है। यह एक सशक्त संदेश देता है कि प्रतिभा, कल्पना और सार्थक साहित्य रचने की क्षमता शारीरिक या मानसिक सीमाओं से तय नहीं होती है।
इस अवसर पर एनआईपी एनजीओ के सचिव देबज्योति रॉय ने कहा, “’एक दिनेर ओन्यो बोई मेला’ के माध्यम से हमारा प्रयास विशेष रूप से सक्षम लेखकों को वह पहचान और मंच देना है जिसके वे सच्चे हकदार हैं। साहित्य की कोई सीमा नहीं होती, और न ही साहित्यिक अभिव्यक्ति के अवसरों की कोई सीमा होनी चाहिए। हमारे पहले संस्करण को मिली जबरदस्त बेहतरीन प्रतिक्रिया ने हमें इस सफर को जारी रखने के लिए प्रेरित किया है। हमें उम्मीद है कि यह पहल और अधिक विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को अपनी साहित्यिक प्रतिभा को खोजने और उसे दुनिया के सामने लाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
इस दूसरे संस्करण ने ऐसे समावेशी मंच बनाने के महत्व को फिर से रेखांकित किया, जहाँ विशेष रूप से सक्षम (दिव्यांग) लेखकों और कवियों को व्यापक पहचान मिल सके और वे मुख्यधारा की साहित्यिक चर्चाओं का एक अभिन्न हिस्सा बन सकें।
एनआईपी एनजीओ (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल्स) के बारे में:
एनआईपी एनजीओ दृष्टिबाधित और अन्य दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक शैक्षिक और सांस्कृतिक केंद्र है। 3 दिसंबर 2012 को एनआईपी को “राज्य पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, यह कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में कई जागरूकता शिविरों का आयोजन करता रहा है। एनआईपी का उद्देश्य दृष्टिबाधित और दिव्यांग लोगों की हर संभव तरीके से मदद करना है। यह दृष्टिबाधितों के लिए ‘ऑल बंगाल शतरंज प्रतियोगिता’ और टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट’ जैसी गतिविधियों का भी आयोजन करता है।




