महाराष्ट्र: नेपाल में लगातार हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस आपदा के बीच नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों की सहायता के लिए महाराष्ट्र राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) ने नागरिकों से तत्काल संपर्क करने की अपील की है।
SEOC की ओर से कहा गया है कि यदि महाराष्ट्र का कोई नागरिक नेपाल में बाढ़ के कारण फंसा हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या ऑनलाइन लिंक के माध्यम से साझा की जाए, ताकि राहत और बचाव कार्यों में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

नागरिक आपातकालीन टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा SEOC नियंत्रण कक्ष के व्हॉट्सऐप/कॉल नंबर +91-9321587143 पर भी जानकारी दी जा सकती है। सहायता के लिए controlroom@maharashtra.gov.in पर ईमेल भी भेजा जा सकता है।
नेपाल में फंसे नागरिकों की जानकारी दर्ज करने के लिए महाराष्ट्र SEOC ने ऑनलाइन लिंक भी उपलब्ध कराया है:
https://geospatial.mahaseoc.in/Sahayata_gulf/
प्रशासन ने अपील की है कि नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के नागरिक का पूरा नाम, वर्तमान स्थान और संपर्क नंबर जल्द से जल्द हेल्पलाइन या ऑनलाइन लिंक के माध्यम से साझा करें, ताकि संबंधित नागरिकों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
हेल्पलाइन: 1070
SEOC नियंत्रण कक्ष: +91-9321587143 (व्हॉट्सऐप/कॉल)
ईमेल: controlroom@maharashtra.gov.in




