घुग्घुस : गांव में रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों का मनमानी कारोबार चल रहा है. गांव में रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों पर अंकुश लगाने की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही है. क्योंकि संकरी गलियों में वाहन की गति नियंत्रित नहीं रहती है. जिस से छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं. जिसके कारण नागरिकों में भय बढ़ गया है. आज सुबह (17 अगस्त, 2023) ग्राम पंचायत कार्यालय धानोरा (पिपरी) के पास एक संकरी गली में एक तेज रफ्तार वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया. इलाके की लाइट घंटों तक बंद रही. आगे क्या किया जाएगा इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं. खबर लिखे जाने तक कोई और जानकारी नहीं मिल पाई थी.
धानोरा गांव के निवासी मारुति डेंगरे के मुताबिक, ग्राम पंचायत के पास स्थित एक बिजली के खंभे को बिना नंबर के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी. जिसमें करंट पोल टूट गया. वह वाहन पास के गांव पिपरी के एक किसान की है. जो गांव में रेत डालने आया और लाइट का पोल तोड़कर चला गया. जिसमें डेंगरे की जान बाल बच गया.
नंदकिशोर वासाडे की मानेतो नियम बाह्य तरीके से गांव में कुछ लोग वाहन चलाते हैं. जिस से गांव में चोटी बड़ी घटनाएं हो रही है. पुलिस प्रशासन इस पर ध्यान देना चाहिए. क्यों की गांव के लोगों को ऐसे वाहनों को मजबूर होना पड़ रहा है.
ग्रामपंचायत कार्यालय धानोरा (पिपरी) के सरपंच विजय आगरे की मानेतो घुग्घुस पुलिस स्टेशन के थानेदार आसिफ राजा को सूचित किया गया है. सुरक्षा को लेकर कड़े निर्णय ग्राम पंचायत समिति द्वारा लिए जाएंगे.




