चंद्रपुर : श्री गणेश उत्सव व विसर्जन मिरवणुकी के मद्देनज़र जिले में शांति व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून व व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163(2) के तहत जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कुल 540 व्यक्तियों को जिले की संबंधित थानों की सीमा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध (हदपार कार्रवाई) लगाई है।
यह कदम त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टालने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और श्री गणेश उत्सव व विसर्जन मिरवणुकी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करें।





