चंद्रपुर : महानगर पालिका क्षेत्र में एक युवक की इमारत से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना आज (रविवार) शाम करीब 7.30 बजे की है. मृत युवक के हाथ पर सचिन संजय नाम लिखा हुआ है. अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक घुग्घुस का रहने वाला है? पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. सिटी पुलिस घटना स्थल का पंचनामा कर जांच कर रही है.




