घुग्घुस : घुग्घुस के स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित सर्वे नं. 231 खुली जगह पर एक कॉम्प्लेक्स बनाकर छोटे दुकानदारों को दिया जाए. ऐसी मांग पूर्व ग्रामपंचायत सदस्य गणेश भाऊराव उइके ने कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंप कर किया.

पत्र के अनुसार निवेदक शोभा ठाकरे, गणेश भाऊराव उइके, राजकुमार वर्मा विक्रम गोगला, शेखर तांगापेल्ली, पवन नागपुरे, बंडू गायकवाड, राज यादव, जावेद सिद्दीकी अधि ने मांग किया है.
नए बस स्टेशन के निर्माण के बाद से, नगर परिषद प्रशासन ने बस स्टेशन क्षेत्र में छोटे व्यापारियों, दुकानदारों (चाय नास्ता, मंचूरियन) को अतिक्रमित दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं. सरकारी अस्पताल के बगल में एमआईडीसी सर्वे नंबर 231 की खुली जगह पर एक कॉम्प्लेक्स बनाकर इन छोटे दुकानदारों को दिया जाना चाहिए.




