घुग्घुस (चंद्रपुर): 11 फरवरी 2025 से 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है, जिसके चलते छात्रों को रातभर जागकर पढ़ाई करनी पड़ रही है. ऐसे में घुग्घुस क्षेत्र में रात 10 बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण की अनुमति न दी जाए, ऐसी मांग शिवसेना (उबाटा) के युवा नेता अमित बोरकर ने की है.
उन्होंने कहा कि मार्च महीने में 10वीं की परीक्षा भी शुरू होगी, इसलिए पुलिस प्रशासन को सख्ती से ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगानी चाहिए. जब तक 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त नहीं हो जातीं, तब तक घुग्घुस क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए.




