नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई बार इनके अनुमान सही साबित नहीं होते. उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदान का असली नतीजा 8 फरवरी को ही साफ होगा.
अखिलेश यादव ने कहा, “कई बार एग्जिट पोल के अनुमान ठीक नहीं निकलते हैं… दिल्ली में जो मतदान हुआ है, उसकी पूरी सच्चाई आपको कल (8 फरवरी) पता चल जाएगी कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी और किसकी सरकार जाएगी…”
गौरतलब है कि दिल्ली में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिनमें अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. अब सबकी नजर 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी है, जो तय करेगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनेगी.
https://x.com/AHindinews/status/1887759001720660237?t=yJNBvXCH0l0P3-0m_KwM8A&s=19




