घुग्घुस : जल, जंगल, जमीन, आदिवासी व संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत से बगावत करने वाले देश के महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि पर शहर अध्यक्ष राजरेड्डी व पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा की छवि को नमन किया. घुग्घुस शहर कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की.
बहुत कम उम्र में बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का आह्वान करके उलगुलांन संगठन बनाने के लिए हजारों आदिवासी युवकों की एक सेना खड़ी की. और इसके जरिए सेना ने अंग्रेजों को कड़ा मुकाबला दिया.
9 जून को पच्चीस वर्ष की आयु में जेल में उनकी मृत्यु हो गई. ऐसे महान देशभक्त को श्रद्धासुमन अर्पित किए.
इस समय कांग्रेस नेता सैय्यद अनवर, अलिम शेख, रोशन दंतलवार, विशाल मादर, आकाश चिलका, देव भंडारी, साहिल सैय्यद, अभिषेक सपडी, सुनील पाटील, संदीप चटकी, रफिक शेख, कपील गोगला, अंकुश सपाटे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.




