पटना (बिहार) : RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, सरकार लाठी-डंडे से चल रही है. अफसरशाही चरम पर है. बिहार में क्या हो रहा है इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं है. इनसे बिहार चल नहीं रहा है. मैं अब भी कहता हूं कि सर्वर डाउन होने के कारण जो युवा परेशान हैं, जिन्होंने फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें मौका दिया जाना चाहिए. हम जनता और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं.
इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, ‘यह बिहार का दुर्भाग्य रहा है, जो लोग रानी के गर्भ से राजकुमार और राजा बनते हैं, जिन्हें परिवारवाद या जमींदारी का उपहार मिलता है उनका शिष्टाचार और अहंकार चरम पर पहुंच जाता है.’ तेजस्वी यादव जैसे लोग भूल गए हैं कि जिन लोगों ने वर्षों तक मेहनत की है, उनकी सरकार लाठी गोली नहीं होती है. लाठी गोली की सरकार जंगलराज वाली थी उने हठया गया. आज एनडीए सरकार सेवा भावना से काम कर रही है.
लिंक पर क्लिक करें
https://x.com/AHindinews/status/1865683108701556896?t=oRLYn6aShoL0fWltDqTsDQ&s=19




