पांच विधायकों में से तीन विधायकों के बैनर लगाये गये?
चंद्रपुर : चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान जो नेता और कार्यकर्ता अपने चहेते चाचा, काका, दादा, मामा, भाऊ के लिए प्रचार करने शहर से बाहर जाते थे, चुनाव परिणाम आने पर अब वे अपनी नजदीकियां बढ़ाने के लिए अपनी गलती छुपाने के लिए निकल पड़े हैं. विधायकों और पार्टी के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर बैनर होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं. अब ये चर्चा शुरू हो गई है.
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र (20.11.2024 को) में चुनाव हुआ था. चुनाव परिणाम 23.11.2024 को घोषित किया गया. जिसमें 71-चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार किशोर जोर्गेवार ने जीत हासिल की. जो अन्य उम्मीदवार थे और अन्य क्षेत्रों में प्रचार कर रहे थे (मामा, काका, दादा, भाऊ, भैया, जीजा, बेटा, ताई आदि) उन्हें जोर्गेवार करारा झटका लगा. कहा जाता है कि ‘मजबूरी का नाम महात्मा’ जैसे मुहावरे भी चल पड़े हैं. अब शहर के मुख्य चौराहों पर अपने चहेते विधायकों के साथ साथ किशोर जोर्गेवार के बैनर पोस्टर लगा दिये गये हैं. लेकिन उन बैनर पोस्टर में जिले के पांच विधायकों में से तीन विधायकों के बैनर लगाये गये हैं. जो अब पार्टी में गुटबाजी होने का संदेश होने की चर्चा समझा जा रहा है.
कहां गए बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक प्रचार करने?
चंद्रपुर, घुग्घुस और आसपास के गांवों के कई सारे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पालकमंत्री के बल्लारशाह विधानसभा क्षेत्र और राजुरा विधानसभा क्षेत्र में गए थे. लेकिन, एक बात ये नहीं सोचा कि चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कैंडिडेट का क्या होगा? ऐसा लगता है कि किशोर जोर्गेवार से ज्यादा उनके पसंदीदा उम्मीदवार उन्हें चुनेंगे और चंद्रपुर के उम्मीदवार 200 यूनिट मुफ्त के वादे में हार जायेंगे? पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है कि नहीं, ये अब देखना होगा?




