घुग्घुस : यहां नगर परिषद के कर्मचारियों को पिछले दो तीन माह से वेतन नहीं मिला है, लेकिन सफाई के क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के परिवार भुखमरी की मार झेल रहे हैं. इन कर्मियों को शीघ्र वेतन भुगतान किया जाए. साथ ही नगर परिषद के स्व कर से दिव्यांग कल्याण योजना के तहत पांच प्रतिशत राशि आवंटित की जाएं. लेकिन जब अप्रैल का महीना खत्म हो रहा है तब भी शहर में दिव्यांगों को राशि नहीं दी गई. धन की अनुपलब्धता के कारण उन्हें कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजूरेड्डी ने नगर परिषद मुखाधिकारी जितेंद्र गाडेवार को दिए ज्ञापन में तत्काल राशि वितरण की मांग की है.




