चंद्रपूर : बेमौसम बारिश से जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और तेज हवा आया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई.
इस बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा दिखा. आंधी की वजह से घरों के कई टीन और छत उड़ गए. पेड़ उखड़ कर गिरने से छोटे बड़े नुकसान देखा गया.
घुग्घुस के रहने वाले राजकुमार उर्फ दादू वर्मा का मानना है कि कोरोना वायरस इतना भयंकर था कि लोग अब भी ठीक से उभर नहीं पाए हैं. लेकिन अब बेमौसम बारिश गरीब तबके और कमजोर लोगों की कमर आर्थिक रूप से तोड़ रही है. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए. पीड़ितों को आश्रय प्रदान किया जाना चाहिए.




