चंद्रपुर : चंद्रपुर के तुकूम स्थित ज्ञानोदय अकादमी में जनजागृति रथ के माध्यम से कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वीडियो एवं ऑडियो प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, आपातकालीन सहायता नंबर 112, साइबर सुरक्षा एवं साइबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन 1930, तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी संदेशों से युक्त “सुरक्षा मंत्र” पुस्तक का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 119 विद्यार्थी तथा 11 शिक्षिकाएं एवं अन्य विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना था।




