प्रणयकुमार बंडी
घुग्घूस, चंद्रपुर । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई 2026 को विधायक किशोर जोरगेवार के मार्गदर्शन में सैनिक फेडरेशन महाराष्ट्र राज्य, चंद्रपुर जिला इकाई द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया तथा कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवक एवं नगरसेवक तथा नगरसेविका उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनिक फेडरेशन महाराष्ट्र राज्य, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक प्रकाश नगराले ने की।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया। इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 वीर जवान शहीद हुए, जबकि 1363 से अधिक सैनिक घायल हुए। उनके शौर्य, त्याग और बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। आयोजकों ने युवाओं से देश की सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।




