Friday, July 31, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

कतरास में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ा प्रहार, संयुक्त छापेमारी में 280 टन कोयला बरामद

कतरास, झारखंड : कतरास क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने गोविंदपुर एरिया-3 के बबनडीह और बाबूडीह बस्ती से सटे जंगलों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ को सूचना मिली थी कि अवैध कारोबारियों ने जंगल क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कोयला छिपाकर रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद सीआईएसएफ और बीसीसीएल की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।

https://www.facebook.com/groups/2164928727066391/permalink/5360237577535474/?app=fbl

छापेमारी के दौरान जंगल से लगभग 280 टन अवैध कोयला, जो करीब 22 हाइवा के बराबर बताया जा रहा है, बरामद किया गया। इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

बरामद किए गए कोयले को बीसीसीएल के कतरास एरिया-3 प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अवैध खनन और कोयले की तस्करी के खिलाफ आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार की शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे में इस कार्रवाई को कोयला माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News