Friday, May 29, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

भीषण गर्मी में अंधेरे में डूबा घुग्घुस, MSEDCL की लापरवाही पर फूटा जनता का गुस्सा

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस, चंद्रपुर | 28 मई 2026 : औद्योगिक नगरी घुग्घुस गुरुवार को घंटों तक बिजली संकट से जूझती रही। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच अचानक गुल हुई MSEDCL की बिजली ने पूरे शहर की व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों तक बिजली गायब रहने से नागरिकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है।

सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। कई घरों में पंखे और कूलर बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। वहीं पानी सप्लाई और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए। नागरिकों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही अब आम लोगों के धैर्य की परीक्षा लेने लगी है।

हैरानी की बात यह है कि जब लोग जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन कर रहे हैं, तब उनके मोबाइल फोन बंद बता रहे हैं। ऐसे में आखिर जनता अपनी समस्या किसके सामने रखे? समय पर जानकारी नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी और भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति शुरू हुई है, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी अंधेरा पसरा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक रात करीब 11-11:30 बजे तक सप्लाई सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है, मगर खबर लिखे जाने तक MSEDCL की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया था।

स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि आखिर हर बार गर्मी और बारिश के मौसम में ही बिजली व्यवस्था क्यों चरमरा जाती है? करोड़ों रुपये के दावों और योजनाओं के बावजूद यदि शहर घंटों अंधेरे में डूबा रहे, तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही कौन तय करेगा?

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News