नई दिल्ली – मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक तेज वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, मानसून सक्रिय रहने के चलते आने वाले घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी राजस्थान के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और गुजरात में भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने प्रशासन और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।





