दिल्ली : द्वारका इलाके में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी चौक के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। सड़क धंसने की घटना के बाद प्रशासन ने मुख्य मार्ग को यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और वैकल्पिक मार्गों से यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम सड़क धंसने के कारणों की जांच कर रही है और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल लोगों को इस रास्ते से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।





