चंद्रपूर, 9 जुलाई 2025 – हिन्दू धर्म की गौरवशाली परंपरा ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ के प्रतीक पर्व गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सनातन संस्था की ओर से गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को देशभर में 77 स्थानों पर, और चंद्रपूर जिले में 2 स्थानों पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष गुरुपूर्णिमा का यह आयोजन धर्मरक्षा और राष्ट्रसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विशेष रूप से समर्पित है। चंद्रपूर जिले में यह कार्यक्रम श्रीराम मंदिर, विवेक नगर, मुल रोड, चंद्रपूर तथा योगा भवन, तालुका क्रीडा संकुल के सामने, मुल इन दो स्थानों पर सायं 5:30 बजे से प्रारंभ होगा।
महोत्सव में श्री व्यासपूजन, परम पूज्य भक्तराज महाराज का गुरुपूजन, सनातन राष्ट्र शंखनाद सोहळा का प्रेरणादायी वीडियो, रामराज्य स्थापना हेतु संकल्प व सामूहिक नामजप यज्ञ, तथा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रमुख वक्ता प्रफुल टोंगे (हिंदू जनजागृति समिति), इंजी. सुभाष कासनगोट्टुवार (जिलाध्यक्ष, भाजपा महानगर, चंद्रपूर) धर्म, राष्ट्र और साधना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे।
इसके साथ ही धर्म, अध्यात्म, आयुर्वेद, स्वसंरक्षण, प्राथमिक उपचार, हिन्दू राष्ट्र आदि विषयों पर ग्रंथ और फ्लेक्स प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
सनातन संस्था की ओर से यह संदेश भी दिया गया है कि – “वर्तमान समय धर्मयुद्ध का है। जब अधर्म का अंधकार पूरे विश्व में फैल चुका है, तब धर्म के पक्ष में खड़े रहना ही साधना और मोक्ष का सर्वोच्च मार्ग है।”
इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पर्व का लाभ सभी धर्मप्रेमी और राष्ट्रप्रेमी हिन्दू परिवार सहित अवश्य लें, ऐसा आवाहन नामदेव उरकुडे, सनातन संस्था, जिला चंद्रपूर की ओर से किया गया है।
ऑनलाइन सहभागिता :
देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल और मलयालम् भाषाओं में ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन भी किया गया है।
हिंदी भाषा में महोत्सव का सीधा प्रसारण 10 जुलाई को सायं 6:00 बजे इस लिंक पर उपलब्ध होगा:
http://Sanatan.org/hindi/gurupurnima
धर्मरक्षा एवं आध्यात्मिक उन्नति हेतु गुरुकृपा प्राप्त करें – पूरे परिवार सहित इस पर्व में सहभागी बनें!





