नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के “MAGA” (Make America Great Again) नारे का भारतीय संदर्भ में जिक्र करते हुए “MIGA” (Make India Great Again) की अवधारणा प्रस्तुत की है.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “राष्ट्रपति ट्रम्प अक्सर MAGA के बारे में बात करते हैं. भारत में, हम एक विकसित भारत की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसका अमेरिकी संदर्भ में अर्थ MIGA है और साथ मिलकर, भारत-अमेरिका समृद्धि के लिए एक मेगा साझेदारी कर रहे हैं.”
प्रधानमंत्री का यह बयान भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते व्यापारिक, सामरिक और कूटनीतिक संबंधों को दर्शाता है. उनके इस ट्वीट को दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है.विशेषज्ञों का मानना है कि “MIGA” का यह नया नारा भारत की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है. यह प्रधानमंत्री मोदी की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें वे भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर हैं.
भारत और अमेरिका के संबंधों में यह बयान नई ऊर्जा जोड़ सकता है, क्योंकि दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं, जिसमें रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा प्रमुख हैं.




