चंद्रपुर : घुग्घुस नगर परिषद के अंतर्गत बैनर, पोस्टर और होर्डिंग का जलवा है. एक बार लगाओ महीना तक चलाओ ऐसी प्रथा शहर में चल रहा है. क्योंकि आधिकारिक तौर पर प्रचार प्रसार तो घुग्घुस नगर परिषद की ओर से जोर-शोर से अवैध बैनर को लेकर किया जाता है. परंतु, यह केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है ऐसा कहना भी कोई गलत बात नहीं है. वास्तविक स्थिति बिल्कुल इसके विपरीत नजर आती है.
ये छायाचित्रों में दिखाए गए माननीय सदस्यों एवं नेताओं की फोटो का अपमान खुले आम हो रहा है. जिसेसे संबंधित फोटो का अपमान हो रहा है. जो कि ये स्पष्ट रूप से दिख रहा है. लेकिन नेता एवं अधिकारी भी सुस्त दिखाई दे रहे है. जो अब हास्य का पात्र समझा जा रहा है.




