उत्तराखंड : राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चमोली जिले में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) द्वारा जारी की गई है.
DGRE ने 29 दिसंबर 2024 की शाम 5 बजे से 30 दिसंबर 2024 की शाम 5 बजे तक के लिए लेवल 3 का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें इन क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की गई है.
इस चेतावनी के मद्देनजर, चमोली जिले के जिलाधिकारी को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं.
स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अनुरोध है कि वे उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.




