घुग्घुस (चंद्रपुर) : महाराष्ट्र राज्य विधानसभा चुनाव 2024 के तहत, आचार संहिता 15/10/2024 को लागू हो गई है और नगर परिषद घुग्घुस की ओर से अनधिकृत बैनर और पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई घुग्घुस नगर परिषद के मुख्याधिकारी नीलेश रांजनकर की उपस्थिति में की गई.

सूत्रों के अनुसार, पिछले कई दिनों से शहर में बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे थे. लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी. क्योंकि नेताओं की तरफ से ज्यादा दबाव की बात कही जा रही है. मुख्य सड़कों पर रेलवे फाटक के पास अवैध फ्रेम जब्त न होने से चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में मुख्याधिकारी नीलेश रांजनकर निष्पक्ष सुनवाई करेंगे. ऐसी चर्चाएं अब चौराहों पर होने लगी हैं.
नगर परिषद की ओर से अनाधिकृत बैनर-पोस्टर हटा दिये गये
Pranaykumar Bandi
WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com




