
नगर परिषद कार्यालय के संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है!
घुग्घुस (चंद्रपूर) : घुग्घुस शहर में महारेल पुल का काम शुरू है. जिसके चलते आर.आर चौक क्षेत्र में 2022 से भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. लेकिन, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में स्थानीय बाहुबली ट्रांसपोर्टरों की मनमानी खुले आम जारी है. क्यों कि इन्हें पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, आर.टी.ओ., और ठेकेदारों का खुला समर्थन समझा जा सकता है. जिसके कारण अब नगर परिषद की जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी है और सड़क पर पानी जमा हो गया है. इसके साथ ही महारेल ठेकेदार द्वारा नियमित रखरखाव नहीं किया जाने से नागरिकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
ट्रैफिक पुलिस का खुला समर्थन…
सूत्रों के अनुसार, घुग्घुस शहर में घुग्घुस-वणी राजमार्ग पर महारेल पुल का काम पिछले दो वर्षों से धीमी गति से चल रहा है. ठेकेदार द्वारा नियमित सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया जाता है. सत्ता व विपक्ष पार्टी के नेताओं द्वारा दिखावे का विरोध प्रदर्शन भी कई बार देखा गया. परंतु वह दिखावे के साबित हो रही है यह कहना गलत नहीं है. क्यों कि इस क्षेत्र में इन नेताओं के करीबी कर्मचारी प्रतिबंध क्षेत्र में काम कर रहे हैं और विभिन्न कार्य कर रहे हैं. इस क्षेत्र में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लेकिन शासन-प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी इस तरफ मुखदर्शक बने हुए हैं. ऐसा कहना भी कोई गलत बात नहीं है क्योंकि इस क्षेत्र की दुर्दशा ही अपनी सच्चाई दिखा रही है.




