Monday, December 8, 2025

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

मोहम्मद अली पार्क “यूथ एसोसिएशन” के पूजा मंडप में 56वें वर्ष में “व्हाइट हाउस” में विराजेगी देवी दुर्गा

कोलकाता : मध्य कोलकाता की सबसे लोकप्रिय दुर्गापूजा मंडपों में से एक मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन की ओर से अपने 56वें वर्ष में आयोजक इस वर्ष “व्हाइट हाउस” (संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के प्रतिष्ठित निवास) थीम पर मंडप निर्माण कर उत्सव की तैयारियों में जुटे हैं. यह मध्य कोलकाता की सबसे पुरानी पूजा मंडपों में से एक है.

प्रसिद्ध कलाकार कुश बेरा द्वारा बनाई गई इस वर्ष की मूर्ति जल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को उजागर करेगी. इस मंडप में बंगाल में बढ़ते पीने योग्य जल संकट के मद्देनजर मानव जीवन में जल के महत्व और जल प्रदूषण के साथ इसकी बर्बादी के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता पर जोर दी जाएगी. यह पूजा कमेटी प्रति वर्ष अपने आयोजन के जरिए विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता को जागरूक करती रहती है. इस वर्ष भी जल संरक्षण के मैसेज को चुना गया है. प्रति वर्ष यह कमेटी समाजहित से जुड़े मैसेज के जरिए यह सुनिश्चित करती है कि, इस उत्सव के जरिए भविष्य की पीढ़ियों को सार्थक संदेश दिया जा सके.

मीडिया से बात करते हुए मोहम्मद अली पार्क दुर्गापूजा आयोजन के महासचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा, मेदिनीपुर के प्रतिभाशाली कारीगर गोल दास द्वारा तैयार की गई कलात्मक दृष्टि के साथ इस मंडप में बेहतरीन बंगाली हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा. जिसमें जटिल जूट के काम और हस्तनिर्मित सजावट शामिल हैं, जो दोनों संस्कृतियों की भावना को दर्शाती हैं. इस साल की दुर्गा मां की प्रतिमा को प्रसिद्ध कलाकार कुश बेरा ने बेहतरीन कलात्मक तरीके से गढ़ा है. यह प्रतिमा जल संरक्षण पर केंद्रित समाजहित से जुड़ा संदेश देगी, जो बंगाल के बढ़ते जल संकट को दूर करने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालती है. मूर्ति में पानी को एक महत्वपूर्ण जीवन स्रोत के रूप में दर्शाया गया है, जो जल प्रदूषण और इसी बर्बादी के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई के महत्वपूर्ण महत्व पर जोर देता है. यह पूजा कमेटी इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के लिए समर्पित है. जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह उत्सव भविष्य की पीढ़ियों के लिए सार्थक संदेश पहुंचाने में सफल हो सके.

मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन के बारे में :
मध्य कोलकाता की यह सबसे लोकप्रिय दुर्गा पूजा कमेटियों में से एक है, इस पूजा मंडप में हर व्यक्ति को आकर इसकी सजावट और सुंदरता को अवश्य देखने का अनुरोध किया गया है. मोहम्मद अली पार्क दुर्गा पूजा कमेटी ने विभिन्न श्रेणियों में हर वर्ष कई पुरस्कार जीते हैं. इसलिए इसे कोलकाता की प्रतिष्ठित दुर्गा पूजाओं में से एक माना जाता है, जिसका आयोजन 1969 में स्थापित यूथ एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है. यह उत्तर और मध्य कोलकाता के सबसे प्रतिष्ठित क्लबों में से एक है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News