(प्रणयकुमार बंडी)
घुग्घुस (चंद्रपुर) : शनिवार को कोरपना तालुका में राजुरा-गडचांदूर रोड पर हरदोना गांव के पास एक दुर्घटना हुई. उस हादसे में कुछ स्कूली छात्र मामूली रूप से घायल हो गये. जिसे देखते हुए अब घुग्घुस शहर में मांग उठ रही है कि सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में चलने वाले वाहनों की अधिकारियों द्वारा जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए.
सूत्रों के अनुसार घुग्घुस शहर और आसपास के गांवों में सरकारी और गैर सरकारी स्कूल चल रहे हैं. इन स्कूलों में निजी और सरकारी गाड़ियां चलती हैं. इनमें से कई के पास वाहनों का बीमा, बसों का रखरखाव, प्रशिक्षित कंडक्टर, ड्राइवरों के लिए ड्रेस कोड, बैच नंबर आदि नहीं हैं. विशेषकर क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को ले जाना आदि है. ऐसे में प्रतिबंधित क्षेत्र में समय की बर्बादी भी बढ़ रही है और दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण मिल रहा है. छात्रों की सुरक्षा भी अहम है. अधिकारियों को छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय रहते जांच शुरू कर देनी चाहिए. तथा अनियमितता सामने आने पर कार्यवाही की जाये. ऐसी मांग क्षेत्र में बढ़ रही है. ताकि किसी भी बड़े हादसे को होने से पहले रोका जा सके.




