Friday, January 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

चोरों और गुंडाप्रवृत्ति के लोगों से आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करें : उषा अगदारी

घुग्घुस (चंद्रपुर): घुग्घुस के अठावली बाजार में चोरों की संख्या अधिक होने के कारण आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए. घुग्घुस पुलिस स्टेशन के थानेदार के नाम उषा गौतम अगदारी द्वारा दिनांक 27/09/2024 को एक ज्ञापन दिया गया है.

अठावली बाजार रविवार को लगता है, इसलिए महिलाओं की भीड़ लगभग पूरी रहती है, उस मौके का फायदा उठाकर गुंडा प्रवृत्ति के लोग डबल सीट और ट्रिपल सीट वाहन चलाते हैं और चोरी की दर को बढ़ाते हैं. उषा गौतम अगदारी और शिष्ट मंडल ने अनुरोध किया है कि इसके लिए पुलिस की व्यवस्था की जाए और आप खुद भी इस पर ध्यान दें. इस की एक प्रतिलिपि चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक किशोर जोर्गेवार को सौंपी गई.

इस समय उषा गौतम आगदारी (बहुजन महिला आघाडी शहर अध्यक्षा), संध्या जगताप (कुनबी समाज महिला शहर अध्यक्षा), वनीता निहाल (कामगार संगठिका), उज्जवला उईके(आदिवासी महिला शहर अध्यक्षा), माया मांडवकर, शारद पोन्नाला, सुनिता चुने, सुरेखा तोडासे, ज्योती बावरे, जनाबाई निमकर, भारती सोदारी, ज्योसना मस्के, कीमिना देशकर और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News