चंद्रपुर : घुग्घुस पुलिस स्टेशन क्षेत्र में घुग्घुस विट्ठल मंदिर के पास अवैध जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है, कुछ को छोड़ दिया गया है. जिससे उनके परिजन आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. चर्चा है कि वरिष्ठ अधिकारी को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को संज्ञान में लाएंगे और शहर में चल रही अन्य अवैध गतिविधियों का भी पर्दाफाश करेंगे?
सूत्रों के अनुसार घुग्घुस पुलिस ने शनिवार को विट्ठल मंदिर के पास जुआ खेल रहे लोगों को हिरासत में लिया था. इसमें विभिन्न पार्टी कार्यकर्ताओं के रिश्तेदार भी थे. पुलिस ने पूछताछ के बाद 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. जो अब सुर्खियों में है. क्योंकि पुलिस ने मंदिर के पास से 8 से ज्यादा लोगों को पकड़कर ले जाया गया था. वहीं राजनीतिक दबाव के चलते यह मामला 8 पर ही दर्ज किया गया. मीडिया को इस कार्रवाई की जानकारी देने से भी इनकार किया गया है?




