घाट मे भाऊ, दादा, भाई, भय्या चमचो की तगडी सेटिंग
चंद्रपुर/यवतमाल : घुग्घुस एवं सिरपुर थाना क्षेत्र के सिमातट रेती घाट मे रोज ट्रैक्टरो एवं हायवा से भाऊ, दादा, भाई, भय्या के चमचो द्वारा महसूल के कुछ अधिकारी तथा पुलिस की अनदेखी से रेत का अवैध उत्खनन करना सुरू है. सातही वाहन पकड़े जाने के कुछ देर बाद दिखा रहे बाहर के पुराने रॉयल्टी के कागज?
सूत्रों के अनुसार पैनगंग एवं वर्धा नदी के वडा, धानोरा, चिचोली, हल्या जैसे अन्य रेती घाटों से रात में रात के शहंशाहों द्वारा खुले आम रेत माफिया द्वारा अवैध रेत उत्खनन का कार्य शुरू है. जिसे देखते हुए ऐसा लगता है कि बारिश के मौसम से पहले अधिक से अधिक रेत इखट्टा करना और अधिक दाम में बेचने का कार्य चल रहा है. कहा जाता है कि इन रेत घाटों से बरसात के मौसम मे अधिक से अधिक नदी का सीना छलनी कर रेत जगह जगह इकट्ठा करने का कार्य भी चल रहा है.
शहर में चर्चा है कि शासन प्रशासन के कुछ अधिकारियों की साठगांठ के बाद से रात मे रेत की तस्करी धडल्ले सुरू हो गई? अब रेत की कीमत पांच से 6 हज़ार रुपया प्रति ब्रास बेची जा रही है. जिस पर किसी अधिकारी का ध्यान तक नहीं है?
रेती घाट मे रात गस्ती बढाकर तस्करी करनेवालो पर लगाम कसने की जरूरत है.




