Saturday, December 13, 2025

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

हिंदी ब्राह्मण समाज बहुद्देशिय संस्था चंद्रपुर द्वारा पूर्व पुलिस अधिकारी का सत्कार किया

राष्ट्रपति पुलिस पदक के सम्मान से चंद्रपुर का मान गौरव बढाने वाले पूर्व पुलिस अधिकारी का हिन्दी ब्राह्मण समाज बहुद्देशिय संस्था चंद्रपुर द्वारा सत्कार किया गया.

चंद्रपुर : दिनांक 12/06/2024 को चंद्रपुर के पुलिस सब इन्सपॅक्टर (रिटायर्ड) विनोद कुमार तिवारी तथा चंद्रपुर के एस.पी. ऑफिस में कार्यरत सहायक पुलीस सब इन्सपॅक्टर प्रताप कुमार बाला को पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा कार्य करने के लिए सन 2021 में राष्ट्रपती पुलिस पदक पुरस्कार से सन्मानित किया गया.

चंद्रपूर के ही एसपी ऑफिस मे कार्यरत सहायक *पोलिस उपनिरीक्षक श्री प्रताप कुमार बाला को पोलीस विभाग में सराहनीय सेवा कार्य करने के लिए सन 2021 मे राष्ट्रपती पदक से सन्मानित किया गया था! 6 जून 2024 को अलंकरण समारोह मुंबई में राज्यपाल रमेश बैस के करकमलों द्वारा राजभवन में अलंकृत कर संपन्न किया गया.

इस उपलक्ष्य में हिंदी ब्राह्मण समाज बहुद्देशिय संस्था चंद्रपुर के द्वारा श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ दाताला में सन्मान समारोह आयोजित कर दोनों का सत्कार किया गया.

विनोद कुमार तिवारी जो हिन्दी ब्राह्मण समाज बहुद्देशिय संस्था चंद्रपुर के संस्थापक अध्यक्ष हैं. और यह बड़े गर्व की बात है कि उनकी अध्यक्षता तथा मार्गदर्शन में विगत दो वर्ष में हिन्दी ब्राह्मण समाज ने विभिन्न कार्यक्रम सफलता पुर्वक संपन्न किए हैं. साथ ही चंद्रपुर जिले के समस्त हिंदी ब्राह्मण समाज के लोगों को संगठित एवं सक्रिय करने में उनकी भुमिका महत्वपूर्ण है.

सत्कार समारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थानीय गणराज ट्रान्सपोर्ट के मालिक तथा हिन्दी ब्राह्मण समाज के गणमान्य विभूति प्रकाश त्रिवेदी उपाख्य छन्नु महाराज तथा मायादेवी त्रिवेदी ने विभुषित किया. अध्यक्ष छन्नु महाराज द्वारा विनोद कुमार तिवारी तथा प्रताप कुमार बाला को शॉल श्रीफल के साथ पुष्पगुच्छ भेंट दे कर उनका सत्कार किया गया.

अपने सत्कार का उत्तर देते हुए विनोदकुमार तिवारी ने कहा कि यह सम्मान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बड़े गर्व एवं प्रसन्नता की बात होती है. जिसका श्रेय उन्होंने अपने परिवार के साथ साथ उपस्थित विप्र बंधुओं को दिया. उन्होंने कहा यह सम्मान जितना हमारा है उतना आपका भी है, ब्राम्हण समाज के संगठन के लिए मैं हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा.

सत्कार समारंभ में चंद्रपुर जिले से अधिक संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहकर विनोद कुमार तिवारी का स्वागत सत्कार किया.

कार्यक्रम का प्रस्ताविक सुभाष त्रिपाठी तथा संचालन महानगर सह संयोजक ओमप्रकाश पाठक तथा संगठन के सचिव धिरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महानगर संयोजक उमाशंकर पांडे,अध्यक्ष दुर्गेश चौबे, सचिव रूपेश पांडे एवं उनके सभी सहकारियों ने अथक परिश्रम किया. आयोजन में हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपूर के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शुक्ला, पं.रजनीश त्रिपाठी, पं.सुरेंद्र तिवारी, पं.कृपाशंकर उपाध्याय, पं.शीतला प्रसाद मिश्रा, पं.अशोक शर्माऔर हिंदी ब्राह्मण समाज के मार्गदर्शक पं.जगदीश तिवारी, पं.अनंत तिवारी, पं.श्रीप्रकाश पांडेय, पं.अशोक मिश्रा, पं.गोरखनाथ दुबे, ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पं.आलोक त्रिपाठी, पं.अरुण शुक्ला गडचांदूर नगर अध्यक्ष, अशोक मिश्रा, राकेश चौबे, पं.शालिकराम मिश्रा, राजुरा से पं.सुरेश तिवारी, पं.स्वतंत्र कुमार शुक्ला, पं.मनोज मिश्रा, पं.राकेश मिश्रा, पं.पप्पू मिश्रा, राजा मिश्रा, पं.शैलेंद्र द्विवेदी, पं.राकेश पांडे, पं.उमेश दुबे, पं.संदीप दीक्षित, पं.सोनू शुक्ला, पं.संदीप शुक्ला, पं.प्रतीक तिवारी, कामता कुमार सिंग, पं.दिपक पाठक, सुरेश गुट्टमवार, प्रमोद आदेवार, पं.ब्रिजेश तिवारी, पं.शशीभूषण पांडे, पं.सुमीत शुक्ला, चंद्रपूर महानगर संयोजिका पद्मलता पांडे, पुजा मिश्रा सचिव, शैलेजा तिवारी व सभी पदाधिकारी और समाज के मातृशक्ती और विप्रबंधू बडी संख्या मे प्रमुखता से उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाया !

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News