घुग्घुस : चंद्रपुर-वाणी-आर्णी लोकसभा क्षेत्र के आधिकारिक उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार के प्रचार के लिए शुक्रवार 5 अप्रैल 2024 को बंगाली कैंप में बूथ स्तरीय बैठक संपन्न हुई. बैठक भाजपा जिला महासचिव विवेक बोढे की अध्यक्षता में संजय तिवारी एवं निरीक्षण तांड्रा के नेतृत्व में हुई.
सभा के अध्यक्ष विवेक बोढे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि उन्होंने सभी मतदाताओं को सुधीर मुनगंटीवार द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में बता कर प्रेरित किया. और आपका वोट विकास की गारंटी वाले आदमी को…
इस समय राष्ट्रवादी के तालुका अध्यक्ष सिनू गोस्कुला, पूर्व उपसरपंच संजय तिवारी, पूर्व उपसभापति निरीक्षण तांड्रा, पूर्व जि.प. सदस्य चिन्न नलभोगा, पूर्व सदस्य सिनु इसारप, पूर्व जि.प. सभापती नितु चौधरी, पूर्व ग्रामपंचायत सदस्य सुचिता लुटे, युवा मोर्चा के अमोल थेरे, राष्ट्रवादी के रितिक मडावी, बूथ प्रमुख भास्कर ओडेपेल्ली, बूथ प्रमुख अजय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.




