चंद्रपुर : चंद्रपुर शहर व जिला कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग कुणाल केशव रामटेके की अध्यक्षता में आज 1 मार्च 2024 को चंद्रपुर पोलीस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें लिखा गया था की उत्तर प्रदेश, रामपुर के सिलाइबारा गांव में एक पार्क में बाबा साहेब अंबेडकर का बोर्ड लगाने की वजह से समुदाय के एक 17 वर्षीय लड़के की यूपी पुलिस ने गोली मरकर हत्या कर दी है. सुमेश दसवीं बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौट रहा था, तभी यूपी पुलिस की फायरिंग में उसकी मौत हो गई.
जबकि सुमेश की मौत जिन परिस्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने गहन जांच की आवश्यकता पर जोर दिया था.
लेकिन यूपी पुलिस ने सबूत छिपाने के लिए जबरन सुमेश के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया, जैसा कि हाथरस में किया गया था. सुमेश के परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में मिलक पुलिस स्टेशन, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदार सहित 25 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.
राज्य पुलिस द्वारा दलितों पर इस तरह की हिंसा को कतई बर्दाश्त न करने की मांग करें. हमें एक साथ खड़े होकर सुमेश और उसके परिवार के लिए न्याय चाहते हैं, हम सभी अनुसूचित जाति समुदाय सुमेश और उसके परिवार के साथ हैं और सच्चाई को सामने लाने के लिए अंत तक लड़ेंगे.
इस समय कृणाल रामटेके शहर अध्यक्ष अनुसूचित जाती विभाग चंद्रपुर, अनुश्री दहेगांवकर महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस सचिव अनुसूचित जाती विभाग, घुग्घुस तालुका अध्यक्ष राजकुमार वर्मा अनुसूचित जाती विभाग चंद्रपुर, नंदकिशोर खोब्रागडे शहर उपाध्यक्ष, रोहित भसारकर, अनुसूचित जाती विभाग चंद्रपूर जिला उपाध्यक्ष कल्याण सोदारी, महेश तावाडे, विमल वर्म, रेखा बारसागडे, वंदना वाघमारे, संमुदरा बोरकर, सुवर्णा खोब्रागडे, छाया शेंडे आधी उपस्थित थे.




