AIMIM की जिला कार्यकारिणी गठित
घुग्घुस : विनेश कलवाल को AIMIM का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है. AIMIM पार्टी को चंद्रपुर जिले में प्रचार-प्रसार और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से नियुक्त किया गया है.
AIMIM महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और औरंगाबाद सांसद इम्तियाज जलील हाल ही में घुग्घुस में पहुंचे थे.
इस अवसर पर एआईएमआईएम द्वारा घुग्घुस शहर अध्यक्ष शानू सिद्दीकी के नेतृत्व में सांसद इम्तियाज जलील का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया और पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते से सम्मानित किया और घुग्घुस, पड़ोली से चंद्रपुर तक एक भव्य दोपहिया वाहन रैली निकाली गई.
AIMIM ने आगामी घुग्घुस नप चुनाव के लिए मोर्चा बनाना शुरू कर दिया है और लक्ष्य AIMIM का पहला नगरध्यक्ष बनाना है.
इस मौके पर ईद्रीस सय्यद, सोनू शेख, फर्रू पटेल, हस्सू सिद्दीकी, अनिश सिद्दीकी, फैझान शेख, समीर सय्यद, अयान सिद्दीकी, अफरोज खान, वहाब खान आदि मौजूद रहे.




