Thursday, May 7, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में युवक ने की आत्महत्या!

घुग्घुस (चंद्रपुर) : मंगलवार 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे के करीब एक युवक की आत्महत्या की घटना सामने आयी. मोहित दिलीप सोनेकर (28, केमिकल वार्ड, घुग्घुस) रविवार 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे गुस्से में घर से निकल गया.

युवक दोपहिया वाहन पर घुग्घुस-वणी मार्ग पर वर्धा नदी पुल के पास गया और बाइक वहीं खड़ी कर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. उनके परिवार ने सोमवार 23 अक्टूबर को मोहित के लापता होने की सूचना पुलिस स्टेशन में दी. इसी बीच मछली पकड़ रहे एक युवक ने मोहित के नदी में कूदने की सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी.

थानेदार आसिफराजा शेख, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बोढे, शिवसेना शहर प्रमुख बंटी घोरपड़े, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष सुनील चिल्का, सहा.पो.नि.प्रशांत साखरे, महेश मांढरे, मंगेश निरंजने और मोहित के परिवार और दोस्त घटनास्थल पर पहुंचे. थानेदार ने शव को खोजने के लिए बचाव दल की नाव बुलाई और कुछ मछली पकड़ने वाले युवकों की मदद से सोमवार को पूरे दिन तलाशी अभियान चलाया गया. मंगलवार 24 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे मोहित का शव वर्धा नदी में मिला. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए चंद्रपुर भेज दिया. थानेदार आसिफराजा शेख के मार्गदर्शन में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News