घुग्घुस (चंद्रपुर) : नगर परिषद घुग्घुस ने 1 अक्टूबर 2023 को महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख, एक घंटा अभियान के तहत स्वच्छता श्रमदान अभियान का आयोजन किया. साथ ही मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत नगर परिषद घुग्घुस में पंचप्रण शपथ लेकर अमृत कलश यात्रा निकाली गई.
उक्त शोभा यात्रा के दौरान शहरवासियों ने घर-घर की मिट्टी इस कलश में अर्पित की.
मुख्य अधिकारी नगर परिषद घुग्घुस के साथ-साथ पुलिस निरीक्षक पुलिस स्टेशन घुग्घुस, वरिष्ठ नागरिक सेवा मंडल और कई अन्य नागरिकों के साथ नगर परिषद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस गतिविधि में सहजता से भाग लिया.




