घुग्घुस : पिछले कुछ माह से सफाई कर्मचारियों व नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है. 3 महीने से ज्यादा हो गए हैं. जिससे मजदूरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सामग्री को खरीदने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
कर्मचारियों की मानेतो पिछले 3 माह से नगर परिषद कार्यालय द्वारा सभी कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. पीड़ित कर्मियों ने 15 मई को दोपहर 12 बजे सुबह की पाली में काम बंद शुरू किया, सीओ ने उनकी मांगों को संज्ञान में लेते हुए 1 माह का वेतन दिया और शेष वेतन 8 दिन में देने का आश्वासन दिया था. लेकिन अब तक वेतन भुगतान नहीं किया गया. ये सभी कर्ज, दुकानदार, रोजमर्रा की जिंदगी से जूझने को मजबूर हैं. इन कर्मचारियों ने अगले दो दिनों में पूरी मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
इस संबंध में घुग्घुस नगर परिषद के मुख्याधिकारी/ प्रशासक जितेंद्र गादेवार ने कहा कि वर्तमान में घुग्घुस नगर परिषद के पास पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं है जिसके कारण हम श्रमिकों को वेतन का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं जैसे ही यह कर उपलब्ध होगा जाएगा. श्रमिकों के वेतन का भुगतान किया जायेगा.




