Sunday, August 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 238 हो गई?

ओडिशा : मीडिया खबरों के अनुसार बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरू-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेनों के पटरी से उतर जाने और मालगाड़ी से टकरा जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 238 और 900 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं? वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया.

साउथ ईस्ट रेलवे के एक वायरल इमेज के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 238 और घायलों की संख्या 550 बताया है.

कल रात से ही घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. वहीं, एनडीआरएफ की 7 टीमें, ओडीआरएएफ की 5 टीमें और दमकल विभाग की 24 टीमें स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर हैं और बचाव कार्य में लगी हुई हैं.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News