ओडिशा : बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कुछ डिब्बे मालगाड़ी से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इन बोगियों में बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं. स्थानीय लोग उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
मीडिया खबरों के अनुसार ट्रेन ओडिशा के बालासोर से करीब 40 किलोमीटर दूर एक मालगाड़ी से टकरा गई. मालगाड़ी से टकराने के बाद कुछ डिब्बों को छोड़कर बाकी डिब्बे पटरी से उतर गए. इन डिब्बों में बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग साथ आए हैं. इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है.




