उत्तर प्रदेश : मुरादाबाद में बढ़ती गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं. मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है.
ANI खबर के अनुसार सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया, ”रोजाना 8-10 मरीज भर्ती हो रहे हैं. पीएचसी में डिहाइड्रेशन डायरिया के मरीज भी पहुंचने लगे हैं. गर्मी को देखते हुए हमने समय से पहले ही सारे इंतजाम कर लिए हैं. जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है.”




