Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

निर्देशक और निर्माता राज शांडिल्य की एक्शन और मनोरंजन से भरपूर आनेवाली सात नई फिल्मों की घोषणा

कोलकाता : बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक राज शांडिल्य अपने साथी विमल लाहोटी के साथ मिलकर फिल्म प्रेमियों के लिए कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, इमोशन, टैलेंट और संगीत की विभिन्न शैलियों से भरपूर आनेवाली सात नई फिल्मों की घोषणा की. ये फिल्में विभिन्न अभिनेताओं और प्रोडक्शन स्केल के साथ बनी हैं. इन फिल्मों को स्पष्ट लेखन के साथ दर्शकों के मनोरंजन को सुनिश्चित करने के लिए ध्यान में रखकर बनाया गया है.

थिंकिंक पिक्चर्स पूरी तरह से कंटेंट संचालित स्टूडियो है, जहां नई कुछ हटकर कहानी के साथ बनी स्क्रिप्ट को अद्वितीय और मनोरंजक से बनी फिल्मों को दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की जाती हैं. इन फिल्मों में हमेशा ऐसी कहानी देने का प्रयास किया जाता है, जिसकी शुरुआत हमेशा से ही नारी हॉट में और सही हो.

आनेवाली 7 धमाकेदार नई फिल्मों की श्रृंखला इस प्रकार है :

रामलली – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित उन्होंने अतीत में इसके पहले “मेरी कॉम” और “सरबजीत” जैसी हिट फिल्में दी हैं.

गूगली – संजय गढ़वी द्वारा निर्देशित वह “धूम 1” और “धूम 2” के ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के निर्देशक हैं. अरबी कल्याणम – नारायण सिंह द्वारा निर्देशित उन्होंने अतीत में “टॉयलेट: एक प्रेम कथा” जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है.

केमिकल इंडिया – जय बसंतु सिंह द्वारा निर्देशित उन्हें उनकी पहली फिल्म “जनहित में जारी” के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक की श्रेणी में फिल्मफेयर के लिए नामांकित किया गया था, जिसे समीक्षकों द्वारा काफी प्रशंसित और थिंकिंक पिक्चर द्वारा निर्मित किया गया था.

कन्या कुमार – राजीव ढींगरा द्वारा निर्देशित उन्हें फिल्म “लव पंजाब” के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पंजाब फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है.

लड़कीवाले-लड़केवाले – रोहित नय्यर द्वारा निर्देशित, जो एक निर्देशक के रूप में इस पहली फिल्म के जरिए इस जगत में अपना क़िस्मत आजमा रहे हैं.

क्वैक शंभू – अनिंद्य विकास दत्ता द्वारा निर्देशित जो एक नवोदित निर्देशक भी रह चुके हैं.

मीडिया से बात करते हुए निर्देशक और निर्माता राज शांडिल्य और विमल लाहोटी ने कहा, हम बैक टू बैक आनेवाली नई फिल्मों की श्रृंखला की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित और खुश हैं. हमारे लेखकों और क्रिएटिव टीम ने इसके लिए दिन-रात काफी परिश्रम किया है. हम इन फिल्मों में भरपूर इमोशन और ढेर सारी हंसी के साथ दर्शकों का मनोरंजन की पूरी कोशिश करेंगे. हम इन फिल्मों के माध्यम से समाज में एक सार्थक संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि आज के समाज में हर परिवार अपने प्रत्येक सदस्यों को एक साथ लेकर बैठें और हमारे द्वारा बनाई जाने वाली इन सभी फिल्मों का आनंद लें.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News